गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदी चौक के समीप सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने इंडिकैश एटीएम को काटकर मौके से उड़ा लिया। एटीएम में करीब 68 हजार रुपये मौजूद थे। चोरी के दौरान चोरों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया।
बैंक कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले एटीएम का शटर उखाड़ा, इसके बाद पूरी एटीएम मशीन को काटकर वाहन के जरिए अपने साथ ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बसिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस वारदात में किसी संगठित गिरोह का हाथ है या नहीं।
इस संबंध में एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस गहन अनुसंधान में जुटी हुई है। उन्होंने इसे शातिर अपराधियों की करतूत बताते हुए कहा कि जल्द ही एटीएम और चोरी गई राशि की बरामदगी की उम्मीद है।
2024 में भी बसिया में हो चुकी है बड़ी एटीएम चोरी
गौरतलब है कि सितंबर 2024 में बसिया प्रखंड के कोनबीर स्थित एसबीआई एटीएम से लगभग 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना सामने आई थी। उस दौरान चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा था और बाद में उसमें आग लगा दी थी।
उस वारदात में चोरों ने बसिया निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी कर उसी वाहन का उपयोग एटीएम उखाड़ने में किया था। बाद में ट्रक कामडारा प्रखंड के बाकूटोली मोड़ के पास शॉर्ट सर्किट के कारण बंद हो गया था, जिसके बाद चोर नकदी लेकर फरार हो गए थे। उस मामले में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
लगातार हो रही एटीएम चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹449.00 (as of March 11, 2026 18:06 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Women's kanjivaram banarasi silk saree for festival Wedding silk with rich pallu Design sarees for women with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 11, 2026 18:06 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 11, 2026 18:06 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Maroon Banarasi Kanchipuram Art Silk Saree for Women – Traditional Wedding & Party Saree with Blouse Piece – Ethnic Indian Silk Saree for Bridal, Festive (KS-156)
₹499.00 (as of March 11, 2026 18:06 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 11, 2026 18:06 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







