33.4 C
Ranchi
Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla06 से 10 जनवरी तक जिले में प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला का आयोजन

06 से 10 जनवरी तक जिले में प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला का आयोजन

गुमला : – गुमला जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों—आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मातृ–शिशु स्वास्थ्य, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम से जुड़ी सेवाओं को जन-मानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में “प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला” का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सभी सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर एक दिवसीय रूप में आयोजित होगा।
प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला के दौरान डिजिटल हेल्थ आईडी निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड निर्गमन, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप सहित गैर-संचारी रोगों की जांच, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, स्वास्थ्य परामर्श, रेफरल सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा तथा योग–ध्यान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रखण्डवार आयोजन तिथि
अल्बर्ट एक्का जयंती परिसर – 07 जनवरी
बसिया – 07 जनवरी
बिशुनपुर – 08 जनवरी
घाघरा – 08 जनवरी
भरनो – 09 जनवरी
डुमरी – 09 जनवरी
गुमला – 09 जनवरी
रायडीह – 09 जनवरी
चैनपुर – 10 जनवरी
पालकोट – 10 जनवरी

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading