20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघायलों की मदद करें, और मानवता का धर्मनिभाय, सरकार करेगी आपका सम्मान

घायलों की मदद करें, और मानवता का धर्मनिभाय, सरकार करेगी आपका सम्मान

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ‘सड़क दुर्घटना मुआवजा’ एवं ‘नेक नागरिक जागरूकता’ शिविर का आयोजन

गुमला : – गुमला जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आठवें दिन, सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता एवं घायलों की मदद करने वाले ‘नेक मददगारों’ को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के मुख्य आकर्षण एवं सेवाएँ:

• मुआवजा फॉर्म सहायता: वैसे पीड़ित या आश्रित परिवार जिन्हें सड़क दुर्घटना के पश्चात सरकारी मुआवजा प्राप्त करने हेतु फॉर्म भरने में समस्या आ रही है, उन्हें इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

• ‘नेक नागरिक’ (Good Samaritan) जागरूकता’: सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले साहसी नागरिकों को सम्मानित किये जाने के विषय में l

• नकद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र: योजना के तहत मददगारों को ₹2,000 से ₹5,000 तक की प्रोत्साहन राशि (केस की गंभीरता के आधार पर) के विषय में l

• योजनाओं की जानकारी: हिट एंड रन (Hit and Run) एवं अन्य सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

शिविर विवरण:

• दिनांक: 09 जनवरी 2026
• समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे से
• स्थान: सदर अस्पताल , गुमला परिसर में l

जिला प्रशासन की अपील: सड़क दुर्घटना एक त्रासदी है, लेकिन आपकी जागरूकता और समय पर की गई मदद किसी का घर उजड़ने से बचा सकती है। पीड़ित परिवार आवश्यक दस्तावेज (जैसे FIR की कॉपी, मृत्यु प्रमाण पत्र या चिकित्सा रिपोर्ट) के साथ शिविर में अवश्य उपस्थित हों।

“घायल की मदद करें, मानवता का धर्म निभाएं – सरकार करेगी आपका सम्मान”

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading