31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghशनिवार को विभावि में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्याख्यान माला का होगा...

शनिवार को विभावि में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्याख्यान माला का होगा शुभारंभ

राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदीप्य कुमार करेंगे अध्यक्षता

इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार होंगे मुख्य वक्ता

व्याख्यान का विषय है ‘शिक्षा के वर्तमान मुद्दे और परिप्रेक्ष्य’

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के स्वामी विवेकानंद सभागार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्याख्यान माला का शुभारंभ शनिवार 10 दिसंबर को पूर्वाहन 11:30 को किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने बताया कि इस प्रथम ऐतिहासिक व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्या कुमार करेंगे।

व्याख्यान का विषय रखा गया है “शिक्षा के वर्तमान मुद्दे और परिप्रेक्ष्य।” इस अवसर पर मुख्य वक्ता होंगे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार। प्रोफेसर रविंद्र कुमार इतिहास के ख्याति प्राप्त प्राध्यापक हैं।

ज्ञात हो कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से 8 दिसंबर 2025 को मिलकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में “दिशोम गुरु पीठ” की स्थापना का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री जी ने सहस्त्र स्वीकार किया था। शनिवार को आयोजित व्याख्यान इस पीठ की स्थापना के उद्देश्य से उठाया गया पहला कार्यक्रम है।

ज्ञात हो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बनने के बाद श्री सुदिव्य कुमार का पहली बार विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में आगमन होगा। इसको लेकर पूरे विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी तैयारियों की समीक्षा स्वयं की।

कार्यक्रम के महत्व को देखते हुए विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी के साथ-साथ विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद सभागार में 11:30 को स्थान ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

न्यूज – विजय चौधरी


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading