32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसांसद सुखदेव भगत ने उद्यान विकास योजनाओं की ली जानकारी, किसानों को...

सांसद सुखदेव भगत ने उद्यान विकास योजनाओं की ली जानकारी, किसानों को मिला बीज एवं डीबीटी का लाभ

गुमला : – सांसद लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र , सुखदेव भगत द्वाराघ गुमला जिले में संचालित उद्यान विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इस क्रम में आज उनके द्वारा राज्य उद्यान विकास योजना के अंतर्गत सब्जी की तकनीकी खेती के प्रत्यक्षण कार्यक्रम में 100 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। किसानों को कद्दू, कोहड़ा, खीरा, टमाटर, बैंगन एवं भिंडी सहित विभिन्न सब्जियों के उन्नत बीज उपलब्ध कराए गए, जिससे तकनीकी खेती को बढ़ावा मिल सके।
साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 10 किसानों को सोलर क्रॉप ड्रायर हेतु कुल ₹14,00,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई, जिससे किसानों को मूल्य संवर्धन एवं आय वृद्धि में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद ने समूह में खेती को प्रोत्साहित करने, योजनाओं के साथ प्रशिक्षण जोड़ने तथा उत्पादों के प्रभावी बाजारीकरण पर विशेष बल देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने तथा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। सांसद के प्रेरक उद्बोधन से किसानों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना परवीन , अध्यक्ष राजनील तिग्गा सहित दिशा समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading