32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदो करोड़ से अधिक की राशि से बना पुल एक साल में...

दो करोड़ से अधिक की राशि से बना पुल एक साल में ही ध्वस्त गुणवत्ता पर उठ कई सवाल

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित चैनपुर-डुमरी के सीमावर्ती बॉर्डर क्षेत्र के टाटी नवगई नदी में बना हाई लेबल पुल एक साल भी टिक नहीं सका और अन्तत: ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि यह पुल दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनया गया था , उक्त क्षेत्रों के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस पुल को अल्टीमा कंपनी ने बनाया था . ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल से एक भारी वाहन पुल से पार कर रहा था, तभी पुल का दो स्पैन ध्वस्त हो गया. उक्त पुल विशेष प्रमंडल गुमला द्वारा बनवाया जा रहा है.विभाग के अनुसार पूर्व में ही कंपनी को पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था, परंतु अल्टीमा कंपनी ने संबंधित विभाग की बातों को अनसुना कर उक्त पुल की ढलाई कर दी, जिसका नतीजा है कि उक्त पुल ध्वस्त हो गया. इसके बाद पूरे मामले को लिपापोती करते हुए दबाने का भी काफी प्रयास किया गया , टाटी व नवगई को जोड़ने वाली नदी पर बना उक्त पुल ध्वस्त हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुरे क्षेत्रों के ग्रामीण गोल बंद होकर उक्त नदी के समीप पहुंचे. उक्त घटना को अपने आंखों से देखकर काफी आक्रोशित हो गए, उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त पुल निर्माण में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया और घटिया निर्माण के कारण ही उक्त पुल ध्वस्त हो गया. चिप्स लदा हाइवा पुल के ऊपर से पार हो रहा था, जिसका दबाव उक्त पुल बर्दाश्त नहीं कर सका. और हाइवा जैसे ही उक्त पुल पार पहुंच उक्त पुल भरभरा कर ध्वस्त हो गया ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading