27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में लोग हुए लाभान्वित

गोमिया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में लोग हुए लाभान्वित

गोमिया।
शनिवार को नेहरू हाई स्कूल मैदान में आयोजित गोमिया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, श्री योगेंद्र प्रसाद जी के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिनय कपूर जी व प्रखंड विकास पदधिकारीग महादेव कुमार महतो अंचलाधिकारी आफताब आलम एवं गोमिया पमुख प्रमिला चौड़े संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इस स्वास्थ्य मेला में कुल 20 विभिन्न स्वास्थ्य सेवा स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें जनरल ओपीडी, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, किशोरी परामर्श, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, निःशुल्क दवा वितरण, बीपी एवं शुगर जांच, आंखों की जांच, स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, कुपोषित बच्चों का उपचार, टीबी फाइल एरिया, एचआईवी/एड्स जांच एवं परामर्श, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, एनीमिया जांच, सिकल सेल जांच, योग एवं आयुष कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल थीं।
बिनय कपूर जी ने मेला में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर आम लोगों को नियमित जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि आमजन को उनके क्षेत्र में ही सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस स्वास्थ्य मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
स्वास्थ्य मेला में गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए वृद्ध, महिला, पुरुष, छात्र-छात्राएं, किशोर-किशोरियां एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।
वहीं अंचलाधिकारी (सीओ) ने कहा कि स्वास्थ्य मेला आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि प्रखंड स्तर पर ऐसे आयोजनों से जनस्वास्थ्य को मजबूती मिलती है और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचता है।
मौके पर चिकित्सा प्रभारी जितेंद्र प्साद, प्रतिनिधि अमित पासवान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका तथा झामुमो के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading