गुमला : – गुमला जिला में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन पर जिले के सभी विद्यालयों में त्रैमासिक शिक्षक–अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाता है। तृतीय त्रैमास की बैठक सभी विद्यालयों में दिसंबर 2025 में संपन्न हो चुकी थी, जबकि चयनित 09 विद्यालयों में 16 जनवरी 2026 को विशेष रूप से सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में विशेष बैठक आयोजित की गई।
यह विशेष बैठक घाघरा, बिशुनपुर, सिसई, पालकोट एवं चैनपुर प्रखंड के 09 चयनित विद्यालयों में आयोजित हुई, जिसमें पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष एवं विभिन्न सदस्य सहित स्थानीय मुख्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारण होरो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिसई एवं प्लस टू विद्यालय, मुर्गू में उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो भी उनके साथ मौजूद रहीं। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने आरसी मध्य विद्यालय, डुम्बरपाट, बिशुनपुर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिशुनपुर में बैठक में भाग लिया। प्रभारी एपीओ रोज मिंज भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित बैठकों में शामिल हुईं। किरणमाला बाडा, जिला परिषद अध्यक्ष ने समाज एवं देश के विकास में शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर विद्यालयों में स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए गए ।
बैठक के दौरान आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को कम करने की रणनीति तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीईओ कविता खलखो ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।
विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। विधायक ने बच्चों एवं अभिभावकों के बीच जाकर आगामी मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स भी साझा किए।
बैठक को लेकर विद्यालय स्तर पर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला और अभिभावकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में सहयोग का भरोसा दिया ।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







