32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में दो विकास कार्यों का संयुक्त रूप से शुभ शिलान्यास

गोमिया में दो विकास कार्यों का संयुक्त रूप से शुभ शिलान्यास

गोमिया (बोकारो
रविवार को स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के श्री योगेंद्र प्रसाद जी के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री बिनय कपूर जी एवं मंत्री जी के आठ पंचायत (चतरोचट्टी क्षेत्र) प्रभारी श्री नागेश्वर चौधरी जी ने संयुक्त रूप से गोमिया प्रखंड अंतर्गत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शुभ शिलान्यास किया।
इस क्रम में ग्राम पंचायत दनरा चुट्टे में दनरा तालाब के स्नान घाट निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत चितू सियारी के हेठबेड़या टोला में आंगनबाड़ी केंद्र से मेन रोड ट्रांसफार्मर तक 300 फीट पी.सी.सी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बिनय कपूर जी ने कहा कि “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। इसी विश्वास के आधार पर सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और आम जनमानस को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिले।”

उन्होंने आगे कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्य आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जारी रहेंगे। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के स्नेह, सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

News – Kahkashan Farooqi


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading