24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaट्रक और कार की सीधी भिडत में, सेंट्रो कर चालक शिक्षक की...

ट्रक और कार की सीधी भिडत में, सेंट्रो कर चालक शिक्षक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

गुमलाः गुमला जिले अन्तर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के लिए एक हृदयविदारक खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, उक्त घटना चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर झोंग धोड़ा के पास एक अनियंत्रित ट्रक और सैंट्रो कार के बीच हुई सीधी भिड़ंत में सरकारी शिक्षक अशोक कुमार खलखो 38 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए और कार में फंसे उक्त शव को निकालने के लिए पुलिस काफी मुसीबतों का सामना करते हुए और 3 घंटे तक गैस कटर का सहारा लेते हुए उक्त शव को निकाला गया, मृतक की पहचान जारी थाना क्षेत्र के रिंगनिटोली निवासी अशोक कुमार खलखो 38 वर्ष के रूप में हुई है। अशोक राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी दिल्ली में एक शादी समारोह से लौट रही थीं।

अशोक शनिवार सुबह अपनी सैंट्रो कार (जेएच 01 क्यू 3111) से उन्हें लेने रांची जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से राशन (चावल) लादकर आ रहे ट्रक (जेएच 02 डब्ल्यू 7481) से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जबकि कार पूरी तरह पिचक गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दखिन असुर उर्फ बंगाली को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में ड्राइवर ने दावा किया कि कार चालक (अशोक) मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे,जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से टकरा गई। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि दुर्घटना का असली कारण तेज रफ्तार थी या मोबाइल का उपयोग। घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ यादव बैठा और सीओ दिनेश गुप्ता ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण लुईस लकड़ा ने बताया कि धमाका इतना तेज था जैसे कोई विस्फोट हुआ हो। बेन्दोरा मुखिया सुशील दीपक मिंज की सूचना पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक का शरीर स्टेयरिंग और डैश बोर्ड के बीच बुरी तरह फंस गया था। रस्सियों और रॉड से प्रयास विफल होने पर गैस कटर मंगवाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे शव को बाहर निकाला जा सका।

इस दौरान जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण राहत कार्य में जुटे रहे। अशोक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता और एक दो वर्षीय मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रिंगनिटोली में कोहराम मच गया। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सहकर्मियों ने अशोक को एक मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading