24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने उग्रवादी हिंसा में मृतकों के 2 आश्रितों को अनुकम्पा के...

उपायुक्त ने उग्रवादी हिंसा में मृतकों के 2 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के दो आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर चतुर्थ वर्ग (अनुसेवक) पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।

राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रों के आलोक में, उग्रवादी हिंसा में मृत स्व० जतरू सिंह, ग्राम–कुरूम, प्रखंड पालकोट, जिला–गुमला के आश्रित पुत्र जयधन सिंह तथा स्व० बुद्धेश्वर नगेसिया, ग्राम–जुड़वानी, प्रखंड बिशुनपुर, जिला–गुमला के आश्रित पुत्र नेवलाल नगेसिया को नियमानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में छूट प्रदान करते हुए अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई।
दिनांक 19.12.2025 को सम्पन्न जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में, दोनों आश्रितों को गुमला समाहरणालय अंतर्गत चतुर्थ वर्ग (अनुसेवक) के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। नियुक्त कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतन-भत्ते के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन-यापन भत्ता एवं अन्य देय भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं आजीविका सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading