26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeNationalपलामू में 80 करोड़ के जब्त सांप के जहर मामले में हो...

पलामू में 80 करोड़ के जब्त सांप के जहर मामले में हो गई ईडी की इंट्री, सैंपल को जांच के लिए देहरादून को भेजा गया

पलामू: वन्य जीव के शिकार एवं तस्करी मामले में पहली बार पलामू में ईडी की एंट्री हो गई है. करोड़ों रुपये के जब्त सांप के जहर के मामले में ईडी ने पूरे मामले में वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व से विस्तृत ब्यौरा मांगा था. इसके बाद पलामू टाइगर रिजर्व की तरफ से पूरी जानकारी ईडी को उपलब्ध करा दी गई है.

नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, वन विभाग एवं पलामू टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए झारखंड एवं बिहार के इलाके में छापेमारी की थी. इसी छापेमारी में 1200 ग्राम सांप का जहर बरामद हुआ था और तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने ईडी को दस्तावेज सौंपने एवं जानकारी देने की पुष्टि की है. सांप के जहर मामले का खुलासा पलामू के मेदिनीनगर वन प्रमंडल में हुआ है.

बोतल में फ्रांस का लेबल लगा हुआ था

बता दें कि वन्य जीव के शिकार एवं तस्करी मामले में पहली बार ईडी की एंट्री हुई है. बताया गया कि तस्करी में करोड़ों का कारोबार हुआ है. कहीं इन पैसे का इस्तेमाल देश विरोधी एवं अन्य दूसरी गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया है?

इधर, वन विभाग ने सांप के जहर की जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून को सैंपल भेजा है. जिस दौरान जहर बरामद हुआ था, उस दौरान बताया गया था कि इंटरनेशनल मार्केट में जहर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है. जिस बोतल में सांप के जहर को रखा गया था, उसमें फ्रांस का लेबल लगा हुआ था.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading