26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई मां सरस्वती...

गोमिया प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई मां सरस्वती पूजा

गोमिया प्रखंड के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों में ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी मां शारदे की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
इसी क्रम में गोमिया इंटर कॉलेज, सांग में सरस्वती पूजा विशेष रूप से भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यहां छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से मां शारदे की पूजा में भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
शुक्रवार को मुख्य रूप से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चरणों में कलम और कॉपी अर्पित कर पंडित जी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद सभी ने पूरे उत्साह के साथ आरती की तथा इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम लगभग रात 8 बजे तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते रहे।
शनिवार को नम आंखों और भावुक वातावरण के बीच मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर विदाई दी और मां सरस्वती से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दामोदर पांडे, प्रो. फिलोमिना क्रिस्टीन, प्रो. एम. सलीम, प्रो. आर.पी. यादव, प्रो. अंतेश कुमार एवं प्रो. सुनील शर्मा व कहकशा बेगम की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विद्या, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

News – Kahkashan Farooqi 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading