न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिले में संचालित प्रोजेक्ट द्वार के अंतर्गत आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित जरजट्टा पंचायत के राजस्व ग्राम कड़ांग का दौरा किया गया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गांव तक पहुंचने के लिए उपायुक्त द्वारा लगभग दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई। यह पहली बार था जब किसी उपायुक्त ने इस गांव तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।
लगभग 2,35 की आबादी वाले इस गांव में पहुंचकर उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से संबंधित कठिनाइयों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट द्वार का उद्देश्य यही है कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचे, लोगों को योजनाओं का लाभ कैंप के माध्यम से उपलब्ध कराए और किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सड़क की समस्या को लेकर उपायुक्त ने बताया कि कोजांग से कड़ांग वाया ढाउटोली तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही तत्काल आवागमन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा योजना के तहत अस्थायी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भेलवाडीह से सान्याकोना वाया कोजांग-खुटियारी तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त हो चुकी है, जिसका टेंडर पूर्ण कर लिया गया है और अप्रैल 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त नवागढ़ से बासुदेवकोना तक 3.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण एमएमजीएसएसवाई के तहत तथा बासुदेवकोना से भेलवाडीह प्राथमिक विद्यालय तक 4.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विशेष प्रमंडल द्वारा कराया जा रहा है, जिसे अप्रैल माह तक पूर्ण किए जाने की संभावना है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी स्वीकृत सड़क कार्य आगामी तीन माह के भीतर प्रारंभ हो जाएंगे।
स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे आठवें माह के अंत या नौवें माह से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से आ जाएं, जिससे किसी भी प्रकार का जोखिम न रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की जाएगी तथा संबंधित परिवारों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार और मजदूरी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जब तक स्थायी सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक मनरेगा के माध्यम से एम्बुलेंस आवागमन योग्य मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए गए।
विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में भूर घाटी विद्यालय में पेयजल की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया तथा प्राथमिक विद्यालय के पक्कीकरण की आवश्यकता पर भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु कहा गया। आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की मांग पर समाज कल्याण पदाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने एएनएम को नियमित रूप से गांव में आने तथा प्रत्येक माह एक निर्धारित सोमवार को भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों द्वारा बिजली कनेक्शन की मांग तथा पंचायत भवन क्षेत्र में नेटवर्क कवरेज की समस्या से अवगत कराए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। कृषि कार्यों के लिए पंपसेट की मांग पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एक अनाथ बच्चे को चाइल्ड स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने की घोषणा भी की गई।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से चप्पल पहनने की सलाह दी तथा न पहनने से होने वाले संभावित खतरों की जानकारी दी। इस दौरान जिन बच्चों के पास चप्पल नहीं थी, उनके बीच उपायुक्त द्वारा स्वयं चप्पल का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षित होना आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम है।
आज ही रायडीह प्रखंड के जरजट्टा पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम कड़ांग में जिला एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा एकीकृत सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, विभिन्न प्रमाण पत्र, मातृत्व एवं बालिका कल्याण योजनाएं, पशुधन योजनाएं, बीज एवं कंबल वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मौके पर ही प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर 78 लोगों की जांच की गई एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा स्वयं मूंगा (सहजन) का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण संवर्धन का संदेश दिया गया, साथ ही ग्रामीणों के बीच 30 से अधिक सहजन के पौधों का वितरण करते हुए उनके नियमित सेवन हेतु प्रेरित किया गया एवं सहजन के स्वास्थ्यवर्धक गुणों और पोषण लाभों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह , सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
ANNI Designer Kurta Sets for Women Viscose Blend Embroidered | Kurta Palazzo Dupatta Set | Designer Kurti Set for Women | V Neck Full Sleeve Ethnic Suit | Indian Kurta Outfit with Palazzo Pants
₹799.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹399.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹498.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹365.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







