32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला प्रशासन ने 10 वीं और 12 वीं, से संबंधित छात्र-छात्राओं को...

जिला प्रशासन ने 10 वीं और 12 वीं, से संबंधित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की दी जानकारी

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

गुमला :- गुमला जिला में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। आगामी परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश से जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला के कार्यालय में परीक्षा सेल-सह-जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। उक्त परीक्षा सेल-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला होंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता अथवा समस्या के समाधान हेतु आम नागरिक, परीक्षार्थी एवं संबंधित अधिकारी परीक्षा सेल-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क संख्या 8298128091 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading