27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया प्रखंड में मंगल को मनाई जाएगी शब-ए-बरात, मग़फिरत और रहमत की...

गोमिया प्रखंड में मंगल को मनाई जाएगी शब-ए-बरात, मग़फिरत और रहमत की मुक़द्दस रात

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया।
मुस्लिम समाज का अहम दीनी त्योहार शब-ए-बरात गोमिया प्रखंड के तमाम इलाक़ों में मंगलवार को चाँद की तारीख़ के मुताबिक इस्लामी कैलेंडर की 14वीं तारीख़ को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस मुक़द्दस रात में लोग अपने मरहूमीन (पूर्वजों) के नाम से फातिहा कर उनकी मग़फिरत के लिए दुआ करेंगे।
शब-ए-बरात की 14वीं रात को लोग कब्रिस्तानों में जाकर सफ़ाई करते हैं, मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाते हैं तथा कलाम-ए-पाक की तिलावत कर मरहूम रूहों के हक़ मेंर दुआएँ करते हैं। इस रात को नफ़्ल नमाज़, तौबा-इस्तिग़फ़ार और इबादत में गुज़ारा जाता है।
इस मौक़े पर आईईएल जामा मस्जिद गोमिया के इमाम मुफ्ती काशिफ रजा ने कहा—
“शब-ए-बरात रहमत, मग़फिरत और निजात की रात है। इस रात अल्लाह तआला अपने बंदों की दुआ कुबूल फरमाता है। हमें चाहिए कि अपने गुनाहों से तौबा करें, वालिदैन और तमाम मरहूमीन के लिए दुआ करें और समाज में अमन-ओ-अमन कायम रखें।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि शब-ए-बरात को सादगी, सब्र और दीनी उसूलों के मुताबिक मनाएं और किसी भी तरह की ग़ैर-ज़रूरी रस्मों से परहेज़ करें।
गोमिया प्रखंड में शब-ए-बरात को लेकर मस्जिदों और कब्रिस्तानों में खास तैयारियाँ की जा रही हैं। लोगों से भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading