24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaएसडीपीओ ने तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन महाशिवरात्रि, नगर...

एसडीपीओ ने तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन महाशिवरात्रि, नगर निकाय चुनाव व आगामी त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का निर्देश

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया| सोमवार, 9 फरवरी 2026
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, तेनुघाट स्थित सभागार में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने की।
इस अवसर पर एसडीपीओ ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन मामलों के शीघ्र निपटारे तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा गया।
एसडीपीओ ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व एवं फुसरो नगर पालिका चुनाव को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष तैयारी के निर्देश दिए। इसके अलावा आने वाले होली, रामनवमी एवं ईद त्योहारों को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तरह चाक-चौबंद रहने को कहा गया।
गोष्ठी के दौरान विगत माह एवं पिछले पूरे वर्ष में दर्ज मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने बताया कि कई आपराधिक मामलों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष मामलों का भी शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया तथा सभी लंबित मामलों का तय समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पिंकू कुमार यादव, प्रफुल्ल महतो, राजू कुमार मुंडा, भजन लाल महतो, राजेश कुमार प्रजापति, रवि कुमार, सुमन कुमारी, धनंजय कुमार सिंह, अमित कुमार सोनी, शशि शेखर कुमार, अजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, जय प्रकाश एक्का, प्रकाश यादव, पिंटू महथा, कुंदन कुमार, बिपिन चन्द्र महतो सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading