31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया हवाई अड्डा को नशेड़ियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: मंटू कुमार...

गोमिया हवाई अड्डा को नशेड़ियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: मंटू कुमार यादव

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया |  गोमिया थाना क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय माने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव एक बार फिर जनहित के मुद्दे पर आगे आए हैं। शनिवार संध्या को वे अपने सहयोगियों के साथ गोमिया हवाई अड्डा परिसर पहुंचे, जहां शराबियों और नशेड़ियों की गतिविधियों के खिलाफ जागरूकता एवं निगरानी अभियान चलाया गया।
मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डा परिसर को नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मंटू कुमार यादव ने कहा कि अपराध और नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। इसके लिए समाज के जागरूक नागरिकों को आगे आना होगा, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हर गांव और मोहल्ले में सक्रिय हों, तो क्षेत्र को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने में अधिक समय नहीं लगेगा।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading