31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदेशव्यापी हड़ताल के समर्थन में गोमिया में माकपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार...

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में गोमिया में माकपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी

न्यूज – कहकशां फारूकी 

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी ने स्वांग स्थित पार्टी कार्यालय के समीप गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रदीप कुमार विश्वास ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को छीनने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देशी-विदेशी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों को कमजोर कर रही है, जबकि मजदूरों को असुरक्षा और शोषण की ओर धकेला जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग के जरिए स्थायी रोजगार खत्म किए जा रहे हैं और श्रमिकों को अस्थायी तथा असुरक्षित कार्य व्यवस्था में झोंका जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को भी आर्थिक संकट में डाल रही हैं और कृषि क्षेत्र पर लगातार नीतिगत प्रहार हो रहे हैं।
वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं ली गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माकपा मजदूरों, किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
इस प्रदर्शन में माकपा नेता अजय कुमार, शंकर प्रजापति, भोला स्वर्णकार, भुवनेश्वर महतो, केशु कुमार, लखपति महतो, शंकर यादव, विश्वचंद रिक्की, सुगन यादव, रेवा महतो, त्रिलोकी साव, राजेश शर्मा, रोहित पासवान, विनोद ठाकुर, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading