26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaचतरोचट्टी के नरकुंडी गांव में बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की अवैध अंग्रेजी...

चतरोचट्टी के नरकुंडी गांव में बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया होली पर्व को लेकर अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकुंडी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी (अंग्रेजी) शराब बरामद की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।
इस संबंध में बोकारो एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। मौके पर एसडीपीओ बेरमो एवं इंस्पेक्टर गोमिया भी उपस्थित रहे।
एसपी ने बताया कि चतरोचट्टी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नरकुंडी गांव स्थित एक मकान में नकली/अवैध विदेशी शराब का भारी भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।
छापेमारी के दौरान मकान मालिक सोना महतो को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में एक कमरे से विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।

बरामद शराब का विवरण:

ICONIQ WHITE (375 एमएल) – 1080 पीस
ROYAL STAGE (180 एमएल) – 1104 पीस
ROYAL STAGE (375 एमएल) – 504 पीस
पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading