न्यूज – कहकशां फारूकी
गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के पटवा बस्ती की एक असहाय महिला की संघर्षगाथा आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन रही है। फूलों-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत मिली सहायता ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि समाज में आत्मविश्वास के साथ जीने की नई राह भी दिखाई।
पटवा बस्ती निवासी मोनिका देवी, जो अपने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं, पति की मृत्यु के बाद पूरी तरह टूट चुकी थीं। परिवार के भरण-पोषण का कोई स्थायी साधन नहीं था और चारों ओर निराशा का माहौल था। बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी की चिंता ने उन्हें मानसिक रूप से भी कमजोर कर दिया था। आर्थिक तंगी के कारण वे हड़िया-दारू बनाकर बेचने को मजबूर थीं, लेकिन इससे भी परिवार का गुजारा ठीक से नहीं हो पा रहा था।
वर्ष 2023 में जीविका से जुड़ीं जीसीआरपी बबली कुमारी, एसएचजी की स्मिता कुमारी और ज्योति देवी के प्रयास से मोनिका देवी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। इसके बाद फूलों-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत उन्हें ₹10,000 की ब्याजमुक्त सहायता राशि मिली। इस सहयोग से उन्होंने अपने घर के पास ही चाय, नाश्ता, अंडा-पकौड़ी और कचौड़ी की दुकान शुरू की।
आज मोनिका देवी पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने हड़िया-दारू का काम छोड़ दिया है और सम्मानजनक आजीविका से जुड़कर खुश हैं। उनके बच्चे भी समय मिलने पर उनके काम में हाथ बंटाते हैं, जिससे परिवार की आमदनी में सहयोग मिल रहा है।
मोनिका देवी बताती हैं कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और फूलों-झानो आशीर्वाद अभियान के सहयोग से ही उनके जीवन में यह बदलाव संभव हो पाया है। अब वह भविष्य में अपने गांव में एक श्रृंगार (सिंगार) दुकान खोलने की योजना बना रही हैं, ताकि आय के स्रोत को और बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि कठिनाइयाँ अभी भी हैं, लेकिन अब उनमें पहले से अधिक हिम्मत और आत्मविश्वास है। “मुसीबतें हैं और रहेंगी, लेकिन अब हिम्मत नहीं हारूंगी। मुझे विश्वास है कि हमारा भी अच्छा समय आएगा,” उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा।
मोनिका देवी की यह कहानी यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर कोई भी व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भर बन सकता है। यह पहल न केवल एक व्यक्ति का जीवन बदल रही है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार कर रही है।
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹499.00 (as of March 18, 2026 18:08 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 18, 2026 18:08 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALMAARI FASHION Handloom Cotton Floral Printed Saree with Tassels on Edges & Attached Blouse Piece | 5.5 Meter Saree + 0.8 Meter Blouse
₹995.00 (as of March 18, 2026 18:08 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Women's kanjivaram banarasi silk saree for festival Wedding silk with rich pallu Design sarees for women with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 18, 2026 18:08 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 18, 2026 18:08 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







