32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.650 टन अवैध कोयला व 3 लावारिस मोटरसाइकिल...

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.650 टन अवैध कोयला व 3 लावारिस मोटरसाइकिल जब्त

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया- गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीआईएसएफ यूनिट, सीसीएल करगली द्वारा अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कमांडेंट राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में ढोरी क्षेत्र के कारीपानी, अमलो रेलवे साइडिंग एवं एनसीपी चेक पोस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान छापेमारी दल ने कुल 3.650 टन अवैध कोयला तथा तीन लावारिस मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त मोटरसाइकिलों में दो के पंजीयन संख्या JH 09U 5465 एवं JH 09BF 0168 हैं, जबकि एक मोटरसाइकिल का पंजीयन स्पष्ट नहीं हो सका।
जब्त किए गए कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया, वहीं मोटरसाइकिलों को आगे की कार्रवाई के लिए बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक (कार्य) अजय कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा एवं राहुल, प्रधान आरक्षक सजीव कुमार खरवार, वंश कुमार सोनकर, के.वी. राखा, आरक्षक नितीश कुमार, आर.के. पटेल सहित अन्य जवान शामिल रहे।
सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयला गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे ऐसे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading