32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaअतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यवसायियों का नगर परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यवसायियों का नगर परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया- फुसरो बाजार में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में स्थानीय व्यवसायियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों और प्रभावित परिवारों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना पुनर्वास के उन्हें उजाड़ना अन्यायपूर्ण है।
धरना दे रहे व्यवसायियों ने प्रशासन से अपील की कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि फुटपाथ और सड़क किनारे छोटे-छोटे व्यवसाय कर जीवनयापन करने वाले लोगों की रोजी-रोटी इस अभियान से पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
युवा व्यवसाई संघ फुसरो के संरक्षक देवीदास और अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना और पुनर्वास योजना के दुकानों को हटाया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चलाए गए अभियान में कई दुकानें उजड़ गईं, जिससे कई परिवारों की आजीविका संकट में पड़ गई है।
व्यवसायियों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की कार्रवाई में कई दुकानों को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद बाजार की रौनक खत्म हो गई थी और लंबे समय तक सन्नाटा पसरा रहा। इस बार फिर से अभियान शुरू होने से दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है।
दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके व्यवसाय को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही वैकल्पिक स्थान की जानकारी दी गई है। व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की कि उचित पुनर्वास के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।
प्रेस से बातचीत में युवा व्यवसाई संघ फुसरो के संरक्षक देवीदास ने कहा कि वे केवल अपने संगठन को मान्यता देते हैं और बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स से उनका कोई संबंध नहीं है।
धरना-प्रदर्शन में संरक्षक मोहम्मद कलाम खान, सचिव बैजू मालाकार, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading