36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया प्रखंड में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

गोमिया प्रखंड में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया:

गोमिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना कार्य को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण शिविर में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रशिक्षक अमित नंदन, नरेश कुमार एवं मदन रविदास ने जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घर-घर जाकर सही एवं सटीक आंकड़ों के संग्रहण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डेटा संकलन तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अंचल अधिकारी आफताब आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से डोर-टू-डोर जाकर सही जानकारी एकत्रित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न करने की अपील की।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि जनगणना से देश की विकास योजनाओं की दिशा तय होती है। इसलिए इस कार्य को गंभीरता, धैर्य और सक्रियता के साथ पूरा करना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी का सही उपयोग कर प्रभावी जनगणना कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं जनगणना कार्य से जुड़े कई कर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading