32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeNationalराजनाथ जी...! आपकी पार्टी की सरकार आए या ममता की, गुंडे तो...

राजनाथ जी…! आपकी पार्टी की सरकार आए या ममता की, गुंडे तो वहां रहेंगे ही…आपकी सरकार आ गई, तो जो गुंडे उधर हैं, इधर आ जाएंगे

रक्षामंत्री जी स्वयं आपकी भाषा बहुत सभ्य मालूम नहीं देती। तो आपकी पार्टी की सरकार आए या ममता बनर्जी की सरकार रहे, गुंडे तो वहां रहेंगे ही। आपकी सरकार आ गई तो जो गुंडे उधर हैं, इधर आ जाएंगे। जब आम आदमी पार्टी के सात सांसद उधर से इधर आ सकते हैं तो गुंडे तो गुंडे हैं, उन्हें क्या शर्म? वे भी इधर आ जाएंगे और आपकी पार्टी उनका स्वागत करेगी। अब तो उत्तर भारत में गुंडे ही निर्णायक शक्ति हैं।

शरीफों के जेल जाने का वक्त आ चुका है और कुछ तो जा भी चुके हैं! आप तो राजनाथ जी, अनुभवी हैं और कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आपके समय से आज तक गुंडे वहां कभी खत्म हुए हैं? डबल इंजन-ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद वहां क्या हाल है, किसी से छुपा है क्या? आपके गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश और असम के मुख्यमंत्री जिस भाषा में बात करते हैं, वह क्या शरीफों की भाषा है? ये तो चंद उदाहरण हैं।

 

सम्राट जी…! भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया, तो भ्रष्टाचार भी आपको बर्दाश्त नहीं करेगा…!

उधर, बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि भ्रष्टाचार और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होंगे! ऐसा मत करिए सर। सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद ही आप मुख्यमंत्री बने हैं तो इन दोनों को भी आराम से बर्दाश्त कीजिए। अगर आपने भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया तो भ्रष्टाचार भी आपको बर्दाश्त नहीं करेगा। वह किसी भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से कई गुना अधिक ताकतवर है।

मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री तो आते-जाते रहते हैं, भ्रष्टाचार, किसी सरकारी नौकर से भी अधिक परमानेंट है बल्कि वही एकमात्र परमानेंट है। और महाशय, लेट लतीफी नहीं रही तो भ्रष्टाचार कहां रहेगा? तो लेटलतीफी भी रहेगी, भ्रष्टाचार भी रहेगा मगर आप कितने समय तक पद पर रहेंगे, यह निश्चित नहीं है.

सर, आप यह कहते कि मैं ईमानदारों को बर्दाश्त नहीं करूंगा तो लगता कि आप सचमुच गंभीर हैं। तो गंभीरता को नष्ट मत होने दीजिए। और प्लीज़ कभी जोश- जोश में यह न कह दीजिएगा कि मैं न खाऊंगा,न खाने दूंगा। जिन माननीय ने यह वाक्य कहा था, उनकी पिछले बारह वर्षों से खिल्ली उड़ रही है। आप अपनी मत उड़वाइगा। सावधान रहिएगा. याद रखियेगा…बिहार में अभी सत्ता संग्राम अभी थमा नहीं है.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading