32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaएसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_आजसू पार्टी की ओर से तेनुघाट स्थित जल संसाधन विभाग अतिथि गृह में गोमिया विधानसभा स्तरीय एसआईआर एवं बीएलए-2 बूथ स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बूथ स्तरीय पदाधिकारी तथा संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी बनाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तकनीकी एवं संगठनात्मक रूप से तैयार करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया एवं बीएलए-2 की जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल होगा तथा फर्जी नामों की पहचान भी समय रहते हो सकेगी।


उन्होंने नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करने की प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की अपील की। साथ ही घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं का सत्यापन करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो सहित कसमार, पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे।
शिविर के अंत में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता माधव लाल सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, जिप सदस्य अरविंद करमाली, जिप सदस्या मुखिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading