31.8 C
Ranchi
Wednesday, June 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआम उत्सव सह बागवानी मेला' का भव्य आयोजन: उप विकास आयुक्त ने...

आम उत्सव सह बागवानी मेला’ का भव्य आयोजन: उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्रामीण किसानों ने प्रदर्शित की आम की 15 से अधिक किस्में।

पालकोट सहकारी समिति ने 209 मीट्रिक टन आम का सफलतापूर्वक किया बाजार प्रबंधन, डीडीसी ने की सराहना।

गुमला : – गुमला जिला में ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार 09 जून को गुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत आम उत्सव सह बागवानी मेला का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त गुमला अनिमेष रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बागवानी लाभुकों से सीधा संवाद और स्टॉल निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने आम बागवानी के प्रगतिशील लाभुकों और ग्रामीण किसानों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और उनके अनुभवों को साझा किया। इस मेले में स्थानीय किसानों द्वारा 15 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर गहन निरीक्षण किया और किसानों के प्रयासों की सराहना की।

पालकोट सहकारी समिति का बेहतरीन प्रदर्शन

डीडीसी ने कार्यक्रम में ‘प्रदान’ एवं जेएसएलपीएस द्वारा संपोषित ‘कृषि बागवानी सहकारी समिति, पालकोट’ तथा ‘बसिया पालकोट फार्मर कंपनी’ के कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की। मंच से जानकारी दी गई कि:
पालकोट सहकारी समिति ने अब तक 209 मीट्रिक टन आम का सफलतापूर्वक बाजार व्यवस्था सुनिश्चित किया है, जिससे स्थानीय किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सका है।

प्रशासन हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध: उप विकास आयुक्त

इस विशेष अवसर पर उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण किसानों, प्रदान, जेएसएलपीएस उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव तकनीकी और प्रशासनिक मदद देने का पूरा भरोसा दिलाया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading