31.8 C
Ranchi
Wednesday, June 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउप विकास आयुक्त ने पालकोट और कामडारा प्रखंड का किया दौरा: मनरेगा,...

उप विकास आयुक्त ने पालकोट और कामडारा प्रखंड का किया दौरा: मनरेगा, बागवानी और कूप निर्माण योजनाओं का लिया जायजा

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

पालकोट के उमरा और कामडारा के सुरहू पंचायत में विकास योजनाओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण।

बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप योजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश।

गुमला : – गुमला जिला के ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और ग्रामीण परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मंगलवार, दिनांक 09 जून को उप विकास आयुक्त (डीडीसी), गुमला अनिमेष रंजन द्वारा जिला अंतर्गत पालकोट एवं कामडारा प्रखंड का सघन दौरा किया गया। इस क्रम में उन्होंने पालकोट प्रखंड की उमरा पंचायत एवं कामडारा प्रखंड की सुरहू पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की जांच

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने मुख्य रूप से ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत आम बागवानी तथा ‘बिरसा सिंचाई कूप योजना’ के तहत निर्माणाधीन कूपों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कार्य स्थल पर उपस्थित अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु से पूर्व किसान इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

डीडीसी ने मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता बरतने और मजदूरों को ससमय मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि फील्ड स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता न रहे।

निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), सहायक परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ), जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि सहित प्रदान संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी व अंचल निरीक्षक उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading