28.9 C
Ranchi
Monday, June 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभारतीय जनता पार्टी का गुमला विधानसभा के बी एल ए -2 ,...

भारतीय जनता पार्टी का गुमला विधानसभा के बी एल ए -2 , कार्यशाला संपन 

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला भारतीय जनता पार्टी जिला का गुमला विधानसभा के सभी नवनियुक्त बी एल ए – 2 का प्रशिक्षण जिलाध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, सागर उरांव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया की पूरे प्रदेश में एस आई आर का काम जोर शोर से चल रहा है उसी निमित्त सभी बीएलए – 2 को अपने बूथों में करनीय कार्य हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है, बी एल ए – सविन्द्र कुमार सिंह ने बताया की गुमला विधानसभा के प्रशिक्षण को दो भागों में बांटकर संपन्न कराया गया पहला भाग चैनपुर में, जिसमें डुमरी, जारी और चैनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा दूसरा भाग गुमला में जहां गुमला नगर, गुमला ग्रामीण और रायडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ! मौके पर प्रशिक्षण देने हेतु मुख्य रूप से उपस्थित लातेहार जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया की सभी बूथ लेवल एजेंट अपने-अपने बूथ में प्रयास करें की अपनी पार्टी के मतदाताओं का नाम हर हाल में मैपिंग करा लेना है ! प्रत्येक बूथ में नियुक्त सरकारी बीएलओ से तालमेल बैठा कर शत् प्रतिशत मैपिंग कराना है और मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहाकि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में निस्वार्थ भाव से मेहनत करें ताकि इसका लाभ हमें चुनाव में देखने को मिले, और असम – बिहार और बंगाल की जीत कार्यकर्ताओं के उक्त मेहनत का ही परिणाम है, अतः ईमानदारी पूर्वक सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त करें ताकि झारखंड के अंदर भाजपा के नेतृत्व में सरकार बन सके, उक्त प्रशिक्षण का संचालन महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष गजाधर सिंह ने किया, मौके पर मुनेश्वर साहू, कमलेश उरांव , विनय कुमार लाल, निर्मल गोयल ,सत्यनारायण पटेल, शैल मिश्रा, बबलू वर्मा ,विकास कुमार सिंह, कर्मपाल सिंह, प्राण गोविंद दत्ता, जयंत प्रसाद ,सावित्री देवी ,सिकंदर सिंह ,शंभू सिंह ,विजयशंकर दास ,किशोर मिश्रा ,रवींद्रनाथ साहू सहित तीनों मंडल के अपेक्षित बीएलए 2 उपस्थित थे !


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading