गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विशुनपुर प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, चापाटोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने विद्यालय परिसर, छात्रावास, शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि गत माह आई तेज आंधी के कारण छात्रावास भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे छात्राओं के आवासन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को 10 दिनों के भीतर छात्रावास की मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विद्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान कुछ पेड़ों की शाखाओं से भवन एवं परिसर में रहने वाले लोगों को संभावित खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को आवश्यक छंटाई कार्य कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखना आवश्यक है।
उप विकास आयुक्त ने विद्यालय की छात्राओं के साथ संवाद भी किया। छात्राओं ने शिक्षकों की कमी के कारण अध्ययन-अध्यापन में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। इस पर उप विकास आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, आईटीडीए को विद्यालय में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्तियों को भरने तथा अंशकालीन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पुस्तकालय भवन एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की आवश्यकता भी सामने आई। उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को पुस्तकालय भवन सह अध्ययन कक्ष निर्माण हेतु यथाशीघ्र प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा।
Auto Amazon Links: No products found.
MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹527.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Women's Yellow Cotton Linen Saree with Mirror Work Border | Saree with unstiched Blouse Piece
₹559.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







