गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक, गुमला की कार्यालय कक्ष में ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार, चन्दाली, गुमला में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०), गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर/गुमला/बसिया, अंचल निरीक्षक, गुमला/चैनपुर/बसिया, सिसई, प्रभारी, सी0सी0आर0, गुमला, परिचारी प्रवर, परिचारी, उपस्कर एवं परिचारी, परिवहन पुलिस केन्द्र, गुमला के साथ सभी थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी प्रारंभ करने के पूर्व माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पोक्सो,एनडीपीएस एवं अन्य विषयों पर पारित आदेश के संबंध में जानकारी दी गई एवं अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय, गुमला द्वारा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त निम्नांकित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिये गयेः-
पॉस्को- एससी एसटी – अज्ञात हत्या/बलात्कार/अपहरण आदि से संबंधित कांडों की समीक्षा।
लूट/डकैती/गृहभेदन से संबंधित कांडों की समीक्षा।
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करना।
सूचना अधिकार अधि0/जन शिकायत से संबंधित आवेदन पत्रों का ससमय त्वरित निष्पादन करना।
शीर्षवार लंबित/स्थाई वारंट/कुर्की/इस्तेहार का निष्पादन करना।
पारपत्र/चरित्र सत्यापन संबंधी पत्रों का ससमय निष्पादन करना।
सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा।
ई डी ए आर – आई आर ए डी तथा डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में समीक्षा।
e-Sakshya App में महत्वपूर्ण कांडों को FIR से लिंग करने की उद्यतन स्थिति के संबंध में।
जेल से छुटे अपराधकर्मियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा।
डायन प्रथा/मानव तस्करी/पलायन एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोक-थाम हेतु आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में।
सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट के/शराब का सेवन कर/तेजी/लापरवाही से वाहन नहीं चलाने, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने तथा नशीली मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिये गये। क्षेत्र में नक्सल/अपराधियों के विरूद्ध आसूचना संकलन करने तथा अवैध खनन की रोक थाम हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। अपने-अपने क्षेत्र में स्थान एवं समय बदल-बदल कर एंटी क्राईम वाहन चेकिंग चलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। विगत माह में जिन-जिन थाना प्रभारी/पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से कम रहा उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गई तथा जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें प्रोत्साहित किया गया।







