19.1 C
Ranchi
Friday, November 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न बस...

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न बस भाड़ा वृद्धि पर भी हुई चर्चा

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित नये समाहरणालय सभाकक्ष गुमला में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ करना था बैठक के दौरान ब्लैक स्पॉट के सुदृढ़ीकरण यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और बस एसोसिएशन द्वारा भाड़ा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी विभाग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी मोटरयान निरीक्षक सिविल सर्जन सभी सड़क प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य पप्पू होता मुरली मनोहर प्रसाद तथा आशिक अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे
बैठक में बस एसोसिएशन द्वारा हाल ही में बस का भाड़ा बढ़ाए जाने के विषय पर भी विस्तार से वार्ता की गई इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि इस आशय में जल्द से जल्द एक विशेष बैठक कर वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी ली जाए इसके साथ ही बस स्टैंड और बसों का औचक निरीक्षण भी किया जाए ताकि यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूलने की सत्यता जांची जा सके और दोषियों पर लगाम लगाई जा सके।
सड़कों की जर्जर स्थिति और सुरक्षा उपायों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से जमीनी स्तर पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं शहर के प्रमुख उर्मी चौक पर गोलंबर और रंबल स्ट्रिप का निर्माण कार्य हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया गया है इसके साथ ही दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले जोड़ाजाम ब्लैक स्पॉट के सुदृढ़ीकरण के लिए वहां तत्काल हाई मास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है ताकि रात के अंधेरे में होने वाले सड़क हादसों पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके गुमला से घाघरा रोड पर चल रहे अस्थाई मरम्मत कार्यों को भी एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह से खत्म करने की सख्त हिदायत दी गई है वहीं शहर के केओ कॉलेज मार्ग पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए इसके चौड़ीकरण के लिए जल्द ही संबंधित विभाग को औपचारिक प्रस्ताव भेजने की बात कही गई है इसके अलावा उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि हाईवे पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए सभी अवैध कट को अगले दस दिनों के भीतर पूरी तरह से बंद कर दिया जाए।
सड़क हादसों के दौरान घायल लोगों की जान बचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आपसी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा गया है हाईवे पर दुर्घटना के शिकार लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टोल प्लाजा के पास एक और हाईवे एम्बुलेंस की मांग मजबूती से रखी गई है। इसके साथ ही हाईवे हेल्पलाइन नंबर को और अधिक सक्रिय करने तथा एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम 15 मिनट से भी कम करने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है ताकि किसी भी घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सके बैठक में यह भी तय किया गया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की निस्वार्थ मदद करने वाले गुड समैरिटन यानी नेक मददगारों को प्रोत्साहित किया जाएगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे सभी मददगारों की एंट्री नियमित रूप से एक विशेष रजिस्टर में की जाएगी और इसकी विस्तृत सूची हर माह जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलने वाली सभी स्कूल बसों की फिटनेस की सघन जांच करने का अहम निर्णय लिया गया है इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की भी कड़ी जांच की जाएगी पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा दोनों दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए आरसीडी और एनएच द्वारा अपने अधीन आने वाली सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले पौधों की एक विस्तृत सूची जल्द ही डीएफओ को उपलब्ध कराई जाएगी बैठक में पिछले वर्ष में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की भी गहराई से समीक्षा की गई और उन कारणों की पहचान की गई जिनसे भविष्य में हादसों को टाला जा सके
यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन को भी बेहद सख्त और विशेष निर्देश दिए गए हैं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के लिए बनिया नदी के पास येलो ब्लिंकर लगाने और देविगुडी चौक पर जहां सड़क किनारे फ्लैंक एरिया नहीं बचा है वहां स्पष्ट रूप से रोड मार्किंग करने का निर्देश दिया गया है जिले के सभी थानों के प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान में और अधिक तेजी लाने को कहा गया है विशेष रूप से समाहरणालय गेट के समीप ट्रिपल राइडिंग बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाले वाहनों की कड़ाई से जांच की जाएगी जिले भर में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और बिना हेलमेट फर्राटे भरने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल के नियम को पूरी सख्ती के साथ लागू करने तथा हेलमेट बैंक की नई व्यवस्था को बढ़ावा देने पर भी गंभीर रूप से चर्चा की गई
बैठक के समापन पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को बिल्कुल स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक सरकारी या प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह सीधे तौर पर आम जनता के अमूल्य जीवन से जुड़ा हुआ बेहद संवेदनशील मामला है इसलिए इस कार्य में किसी भी विभाग या अधिकारी की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments