गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
अवैध खनन, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा एवं जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स (खनन), एनसीओआरडी , सड़क सुरक्षा तथा कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर नियंत्रण, मादक पदार्थों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा मंडल कारा की सुरक्षा एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला टास्क फोर्स (खनन) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ( एनजीटी ) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बावजूद सभी संभावित बालू घाटों एवं नदी क्षेत्रों में नियमित छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में जिला टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाए तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के अंतर्गत Categor कैटिगर-11 के 18 बालू घाटों (एक इकाई) की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की जा चुकी है। उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्राम सभा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में बालू उपलब्धता की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
उपायुक्त ने खनिज परिवहन में लगे वाहनों के परिवहन चालान, ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करने तथा खनिजों को तिरपाल से ढंककर परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वृहत खनिज (बॉक्साइट) एवं लघु खनिज (पत्थर) क्षेत्रों में समाप्त खनन पट्टों तथा चालू पट्टाक्षेत्र से बाहर होने वाले अवैध खनन पर सतत निगरानी रखने को कहा। साथ ही खनन पट्टों एवं क्रशर इकाइयों की नियमित जांच कर बाउंड्री पिलर, साइन बोर्ड, क्रशर कवरिंग एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एनसीओआरडी की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिले के बाहर से आने वाले मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
कारा सुरक्षा समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मंडल कारा के नवनिर्मित भवनों को अविलंब हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विस्तारित कारा खंड में बंदियों को स्थानांतरित करने से पूर्व सीसीटीवी कैमरा एवं इलेक्ट्रिक फेंसिंग की स्थापना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने नवनिर्मित बंदी बैरकों में अधूरी निकासी व्यवस्था को पूर्ण करने, ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक भवन की छत पर क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल कारा का समग्र सुरक्षा ऑडिट कराने का भी निर्णय लिया गया।
सड़क सुरक्षा समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु व्यापक जनजागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता कर अस्पताल पहुंचाने वाले ‘गुड सेमेरिटन’ व्यक्तियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में गुमला-पलमा रोड एवं पटेल चौक से चंडाली तक सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एनएच-78 के दुर्घटना संभावित स्थलों पर हाई मास्क लाइट लगाने, ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में साइनेज एवं रोड लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर ‘बिना हेलमेट तेल नहीं’ अभियान को सख्ती से लागू करने तथा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। परिवहन विभाग को विशेष वाहन जांच अभियान चलाने, हेलमेट चेकिंग प्वाइंट विकसित करने तथा स्कूलों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में हिट एंड रन मामलों से संबंधित लंबित आवेदनों एवं राहत प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारीगण, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक, पुलिस विभाग के पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.
WOMEN ELEGENCE Printed Banarasi Cotton Silk Saree with Gold Zari Border & Unstitched Blouse Piece – Ethnic Saree for Weddings & Festivals
₹595.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹461.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹499.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







