25.7 C
Ranchi
Tuesday, June 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गोमिया में बीएलओ प्रशिक्षण...

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गोमिया में बीएलओ प्रशिक्षण संपन्न

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया_आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता (ए.सी.) सुनील चंद्रा, अंचल अधिकारी आफताब आलम तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं का नामांकन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी। इसके लिए बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक सोनू कुमार यादव ने बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण की तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रपत्रों के सही संधारण, मतदाताओं के सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी बीएलओ से निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्वक संपादित करने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading