28.6 C
Ranchi
Thursday, June 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसऊदी अरब में फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई वतन वापसी...

सऊदी अरब में फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई वतन वापसी की गुहार

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया__ रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले मजदूरों की परेशानियां लगातार सामने आ र ही हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको निवासी महेंद्र महतो के सऊदी अरब में फंसे होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महेंद्र पिछले करीब पांच माह से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं और स्वदेश लौटने में असमर्थ हैं।
महेंद्र महतो के विदेश में फंसे होने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। घर पर उनकी पत्नी, वृद्ध माता-पिता तथा तीन बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी है। पत्नी ने बताया कि उनकी पति से बातचीत हो रही है, लेकिन वे वहां गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और किसी भी तरह भारत लौटना चाहते हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से हस्तक्षेप कर उनके पति की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, महेंद्र महतो की वापसी में आ रही बाधाओं के कारण पूरा परिवार चिंता में है। वहीं दूसरी ओर, मजदूर स्वयं भी स्वदेश लौटने के लिए परेशान हैं और हर दिन उनके लिए भारी पड़ रहा है।
प्रवासी मजदूरों के हितों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने भी महेंद्र महतो की जल्द वतन वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में लाखों लोग विदेशों का रुख करते हैं, लेकिन वहां कई बार उन्हें शोषण और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सहायता और सम्मानजनक रोजगार के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।
सिकंदर अली ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि युवाओं का पलायन रुके और उन्हें अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिल सके। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मामले में पहल कर महेंद्र महतो को शीघ्र स्वदेश वापस लाने की मांग की है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading