35.3 C
Ranchi
Thursday, June 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला के पर्यटन स्थलों - धार्मिक स्थलों में पहुंचने वाले श्रद्धालु- पर्यटकों...

जिला के पर्यटन स्थलों – धार्मिक स्थलों में पहुंचने वाले श्रद्धालु- पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नशीली पदार्थ के प्रति जागरूक किया गया

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला पर्यटन विभाग, द्वारा जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों— जैसे आंजन धाम, हापामुनी मंदिर, देवाकी बाबा धाम एवं नवरत्नगढ़ किलें क्षेत्रों में मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता संदेशों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading