32.4 C
Ranchi
Friday, June 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई एक की हुई घटनास्थल पर...

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई एक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत , दो अन्य दोस्त सुरक्षित

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के बनियाडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत। मृतक की पहचान बनियाडीह ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय अनूप उरांव के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार की देर रात हुई। मृतक के परिजनों ने बताया की अनूप अपने दो दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर घाघरा से अपने घर लौट रहा था।

इसी क्रम में , उसके दोस्त द्वारा चलाई जा रही दूसरी बाइक से टकराकर उक्त बाइक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से सीधे जा टकराया , फलस्वरूप अनूप की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनूप अपने दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर घाघरा से अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान, साथी द्वारा चलाई जा रही दूसरी बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अनूप उरांव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि अनूप उरांव के दोनों दोस्त सुरक्षित हैं, उन्हें केवल मामूली खरोंचें आई हैं। घटना की सूचना मिलने ही घाघरा थाना पुलिस नै त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

शुक्रवार को उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया, और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, घाघरा पुलिस ने उक्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर, उक्त बाइकों को घाघरा थाना ले आई हैं और उक्त मामले की छानबीनमें जुट गई है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading