30 C
Ranchi
Saturday, June 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaयुवक ने आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या

युवक ने आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के घोड़ाटांगर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव ने सरनाटांड़ के पास एक आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या.
घाघरा प्रखंड थाना के घोड़ाटांगर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव उर्फ सत्येंद्र उरांव ने सरनाटांड़ के पास आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी सुरेंद्र उरांव से बातचीत हुई थी. जिसके बाद वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।. रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि शायद किसी काम से बाहर रुक गया होगा. उसके लिए घर में खाना बनाकर रखा गया था. शनिवार के सुबह गांव के ग्रामीणों ने सरनाटांड़ के पास एक आम पेड़ से उसका शव फंदे से लटका देखा गया. बाद में उक्त घटना की सूचना परिजनों को दी गई. मृतक के पिता ने बताया कि सुरेंद्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस की जानकारी उन्हें नहीं है. बाद में उक्त घटना की सूचना तुरंत घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को दी गई. सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्यवाइ करते हुए अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनो को सौप दिया.घाघरा पुलिस उक्त मामले की गहराई से जांच पडताल में जुट गई हैl

वह केरल में काम करता था और छह माह से घर में आया हुआ था

मृतक के पिता सघनू उरांव ने बताया कि सत्येंद्र केरल में मजदूरी करता था। करीब छह महीने पहले घर लौटा था। घर आने के बाद से वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी सत्येंद्र उरांव उर्फ सुरेंद्र उरांव से गांव में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वह मवेशी चराने चले गए थे। शाम को लौटने पर बेटा घर में नहीं मिला, तब उन्होंने सोचा कि वह कहीं गया होगा, रातभर उसके वापस नहीं आने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों से बेटे की मौत की खबर मिली, उन्होंने यह भी बताया कि जब उसके शव को पेड़ से उतारा जा रहा था, उस समय उसके मोबाइल में गाना बज रहा था। घाघरा पुलिस उक्त आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading