गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला में झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के महत्वाकांक्षी ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान की कड़ी को आज गुमला प्रखंड के अंतर्गत फासिया पंचायत में एक और सफल कड़ी जुड़ गई। जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस विशेष शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) शिविर में ग्रामीण जनता का भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 176 आवेदकों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 156 अभ्यर्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जो कुल 88.6 प्रतिशत का आंकड़ा है। सभी सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इससे पूर्व गुमला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित शिविर में जिला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने स्वयं उपस्थित होकर सफल अभ्यर्थियों को अपने हाथों शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति प्रदान की थी। उस अवसर पर उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी थी। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा था कि दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन में सीट बेलट लगाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि अब कार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट बेलट लगाना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त ने शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाले युवाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए समझाया कि यह अनुज्ञप्ति केवल वाहन चलाना सीखने के लिए दी गई अनुमति है, इसे स्थायी न समझें और इसके जारी होने के 30 दिनों के बाद स्थायी अनुज्ञप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।
आगामी शिविरों में जनता की सुविधा के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो ने आवेदन की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट किया है। सबसे पहले आवेदकों को अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण के लिए आठवीं या दसवीं की मार्कशीट, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड तथा ब्लड ग्रुप का प्रमाण पत्र तैयार रखना होगा। इसके बाद परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर झारखंड राज्य का चयन कर ‘अप्लाई फॉर लर्निंग लाइसेंस’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। मोबाइल नंबर और प्राप्त ओटीपी के माध्यम से प्रवेश कर नाम, पता, जन्मतिथि तथा ब्लड ग्रुप सहित अन्य जानकारियां भरनी होंगी। वाहन श्रेणी का चयन अत्यंत सावधानी से करना होगा, जिसमें गियर वाली मोटरसाइकिल के लिए एमसीडब्ल्यूजी, बिना गियर वाली स्कूटी के लिए एमसीडब्ल्यूओजी तथा कार के लिए हल्का मोटर वाहन (एलएमवी) विकल्प चुनना होगा। सेल्फ डिक्लेरेशन में बीमारियों से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर फॉर्म सबमिट करने पर एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन संदर्भ पर्ची, पूर्व-भरा हुआ आवेदन पत्र, स्व-घोषणा पत्र (फॉर्म 1) और फॉर्म 1-ए का प्रिंट निकाल लेना चाहिए। इसके बाद वेबसाइट पर जन्म तिथि और आवेदन संख्या डालकर मांगे गए दस्तावेजों की डिजिटल प्रति अपलोड करनी होगी, जिसका साइज पाँच सौ केबी से कम होना चाहिए। भुगतान के लिए कॉमन पीजीआई चुनकर ई-ग्रास की वेबसाइट पर गेस्ट लॉगिन के माध्यम से ओटीपी सत्यापित करना होगा और एटीएम या यूपीआई से एक वाहन के लिए दो सौ पचास रुपये अथवा दो वाहनों के लिए पाँच सौ रुपये का शुल्क जमा कर रसीद निकाल लेनी चाहिए। इसके तुरंत बाद jhdlrcpayment.rosmertatech.com वेबसाइट पर पच्चीस रुपये पैंसठ पैसे का इंटरनेट आधारित अतिरिक्त शुल्क जमा कर उसकी भी रसीद सुरक्षित रखनी होगी। इस पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद आवेदक को निर्धारित शिविर में जाना होगा, जहाँ जाते समय दोनों भुगतान रसीदें, आवेदन पत्र, फॉर्म-1, फॉर्म 1-ए, संदर्भ पर्ची का प्रिंट आउट, सभी मूल दस्तावेज, दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें तथा ब्लड ग्रुप की जानकारी साथ ले जाना आवश्यक है।
शिविर में परिवहन विभाग की टीम द्वारा सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी तथा डिजिटल हस्ताक्षर एवं फोटो लिया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी और पास होने पर शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति शिविर में ही प्रदान कर दी जाएगी। जिला परिवहन कार्यालय ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया और आम जनता से अपील की है कि वे इस संशोधित प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, ताकि जिले के नागरिक बिना किसी परेशानी के इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
शिविर के सांख्यिकीय आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 176 आवेदकों में से 156 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 20 लोगों को असफलता मिली, जिससे सफलता प्रतिशत 88.6 रहा। उल्लेखनीय है कि गुमला प्रखंड में चार जुलाई को आयोजित पिछले शिविर में 224 आवेदकों में से 197 सफल हुए थे। इस अभियान की सफलता ने साबित कर दिया है कि सरकारी सेवाएं जब जनता के दरवाजे तक पहुँचती हैं, तो ग्रामीण जनता पूरे उत्साह के साथ इसका लाभ उठाने के लिए तैयार रहती है।
TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹659.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)LITZO Shirts for Women - Korean Style Long Sleeve Button Down | Regular Fit Western Latest Stylish Office Wear Tops Women (NO-98-101)
₹299.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹430.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹799.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹377.00 (as of October 5, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of October 5, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALMAARI FASHION Handloom Erode Cotton Silk Saree for Women wd Classic Zari
₹948.00 (as of October 5, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of October 5, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of October 5, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







