25 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, चार दुकानों को किया गया सील

नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, चार दुकानों को किया गया सील

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला नगर परिषद के स्वामित्व वाली दुकानों के बड़े बकायेदार के विरुद्ध नगर परिषद के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। चार सर्वाधिक बकायेदारों के दुकानों को नगर परिषद के द्वारा सील कर दिया गया। जिनका दुकान सील हुआ उनका नाम है (1) शहाबुद्दीन, बस स्टैंड रोड, दुकान संख्या 31 का 72,600/- रुपया बकाया, (2) जाहिद अनवर, बस स्टैंड रोड, दुकान संख्या BS 06 का 72,600/- रुपया बकाया, (3) वासिम रजा, स्टेडियम परिसर दुकान संख्या सेट III/09 का 49,700/- रुपया बकाया एवं (4) मनोज कुमार केशरी, पुराना नगर पंचायत, दुकान संख्या 03/ F का 1,79,498/- रुपया बकाया। अन्य बकाएदार जिनकी राशि कम है, उन्हें वर्तमान में नोटिस निर्गत किया गया है। यदि वे भी ससमय किराया जमा नहीं करते हैं तो उनके दुकान को भी सील कर दिया जाएगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading