25 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaबड़की चिदरी के बूथ संख्या 15, 16, 17, 18 एवं 19 का...

बड़की चिदरी के बूथ संख्या 15, 16, 17, 18 एवं 19 का बीडीओ ने किया निरीक्षण, मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने बड़की चिदरी पंचायत के बूथ संख्या 15, 16, 17, 18 एवं 19 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बूथ पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित बीएलओ एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों से अब तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
बीडीओ ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सभी योग्य मतदाताओं का विवरण सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने तथा घर-घर जाकर योग्य मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बूथों पर उपलब्ध अभिलेखों एवं प्रपत्रों की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची को त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
इस अवसर पर संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी कर्मियों ने निर्धारित समय के भीतर पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading