25.6 C
Ranchi
Sunday, July 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकारगिल विजय दिवस पर अमर जवान स्मारक में वीर शहीदों को दी...

कारगिल विजय दिवस पर अमर जवान स्मारक में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

भारत भारती संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का लिया गया संकल्प

गुमला : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत भारती संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को गुमला टावर चौक स्थित अमर जवान स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत भारती संस्थान के पदाधिकारियों एवं स्थानीय भाजपा नेताओं ने कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत भारती संस्थान के जिला संयोजक दामोदर कसेरा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने और शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भारत भारती संस्थान के जिला संयोजक दामोदर कसेरा, सह संयोजक सुरेश सिंह, निर्मल गोयल, सागर उरांव, योगेंद्र सिंह, जगनारायण सिंह, सरजू साहू, सत्ता पटेल, मनीष केशरी, शंभू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अमर जवान स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading