25.6 C
Ranchi
Sunday, July 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribagh'स्व-बोध एवं नागरिक कर्तव्य' विषय पर संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को राष्ट्र निर्माण...

‘स्व-बोध एवं नागरिक कर्तव्य’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में निभाई जाने वाली भूमिका से किया गया जागरूक

News – Vijay Chaudhary

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में शुक्रवार को ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका @2047: स्व-बोध एवं नागरिक कर्तव्य’ विषय पर एक प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नागरिक कर्तव्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. ताराकांत शुक्ल का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. गुप्ता ने कहा कि युवावस्था केवल शारीरिक अवस्था नहीं, बल्कि एक सकारात्मक और ऊर्जावान सोच ही व्यक्ति को जीवनभर युवा बनाए रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यक्तित्व के विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता डॉ. ताराकांत शुक्ल ने वेदों और भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में कठोर नियमों से अधिक धर्म, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों को महत्व दिया गया है। उन्होंने प्रकृति ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण की विस्तृत व्याख्या करते हुए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, गुरुजनों के सम्मान तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। वहीं छात्र अभिषेक ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान में वर्णित 11 मौलिक कर्तव्यों का पालन करने तथा आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

संगोष्ठी में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. आनंद, कपिल सहित स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान (सेमेस्टर-2) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नितेश मोदी ने किया, जबकि डॉ. मनोज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading