न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में गुमला समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंडालको कंपनी द्वारा सीएसआर मद से जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर के अंतर्गत उपलब्ध निधि एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास, कृषि तथा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण जैसे जनहित के कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं हिंडालको के प्रतिनिधियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सदर अस्पताल, गुमला में प्रस्तावित बर्न यूनिट के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हिंडालको द्वारा लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्य समय पर प्रारंभ नहीं हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बर्न यूनिट का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाए। साथ ही सदर अस्पताल के सौंदर्यीकरण का लंबित कार्य भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण की समीक्षा में बताया गया कि पूर्व से चिन्हित लगभग 200 मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि नए मरीजों के बीच वितरण प्रारंभ नहीं हो सका है। इस पर उपायुक्त ने सभी पात्र टीबी मरीजों के बीच नियमित एवं सतत रूप से पोषण किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग भी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में फिशरी कॉलेज में प्रस्तावित ओपन जिम निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इस कार्य में शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विशुनपुर एवं घाघरा प्रखंड में प्रस्तावित पांच विज्ञान प्रयोगशालाओं (साइंस लैब) के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए 15 स्थानों पर सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। हिंडालको प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी स्थलों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्षा समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस पर उपायुक्त ने सर्वेक्षण की सूची उपलब्ध कराने एवं कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के 26 आवासीय विद्यालयों में पुस्तकालय निर्माण के बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने हिंडालको के प्रतिनिधियों से सूचीबद्ध विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर पुस्तकालय निर्माण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक बर्तनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बेंच – डेस्क की कमी दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं कल्याण विभाग के विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं रेनोवेशन कार्य सीएसआर के माध्यम से कराने पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए विद्यालय बस, खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स उपकरण उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने आगामी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु भी हिंडालको को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर योजनाओं का उद्देश्य जिले की वास्तविक आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करें तथा स्वीकृत योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी,सहायक जिला जन संपर्क पदाधिकारी एलीना दास, हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 11, 2026 12:26 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹759.00 (as of September 11, 2026 12:26 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹460.00 (as of September 11, 2026 12:26 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹499.00 (as of September 11, 2026 12:26 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹849.00 (as of September 11, 2026 12:26 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 11, 2026 11:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 11, 2026 11:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 11, 2026 11:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 11, 2026 11:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹310.00 (as of September 11, 2026 11:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







