23.6 C
Ranchi
Tuesday, July 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंत रविदास की जयंती छह माह तक चलेगा उक्त समरसता संकल्प अभियान

संत रविदास की जयंती छह माह तक चलेगा उक्त समरसता संकल्प अभियान

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित होटल बिंदेश मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में समरसता संकल्प अभियान के तहत उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, उक्त प्रेस वार्ता मे विशेष रूप से जिलाध्यक्ष सागर उरांव, निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार लाल, पूर्व अध्यक्ष अनूपचंद्र अधिकारी एंव जिला महामंत्री संदीप प्रसाद उपस्थित थे, उन्होंने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहां की संत रविदास की जयंती छह माह तक चलेगा उक्त समरसता अभियान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में उक्त ‘समरसता संकल्प अभियान’ पूरे झारखंड में 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 20 फरवरी 2027 तक मनाई जाने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। भाजपा ने घोषणा की हैं कि 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक गुमला जिला सहित पूरे झारखंड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर संत रविदास के समता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि संत रविदास भारतीय संत परंपरा के महान संत थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading