24.4 C
Ranchi
Thursday, July 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनिर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा,...

निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में गुमला समाहरणालय सभागार में जिले के निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय भवनों के निर्माण की अद्यतन स्थिति, संचालन की तैयारियों हॉस्टल तथा बिजली, पेयजल, उपस्कर एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन विद्यालयों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण होने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यालयों का संचालन बिना किसी बाधा के प्रारंभ किया जा सके।

समीक्षा के दौरान डुमरी एवं पालकोट स्थित ईएमआरएस में पेयजल की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। पालकोट एवं डुमरी स्थित ईएमआरएस में पेयजल संबंधी समस्याओं को पी0एच0डी से समन्वय बनाते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में जिन विद्यालय परिसरों में अब तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, गुमला अनिमेष रंजन , परियोजना निदेशक , जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading