गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन (पीएम जनमन ) योजना, कल्याण अस्पताल तथा जनजातीय विकास विभाग ( जेटीडीएस) से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वीकृत सड़कों में से 8 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। कुछ योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं तथा कई सड़कों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र ( एनओसी ) प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आधार कार्ड से वंचित लाभुकों के लिए 15 दिनों तक विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कुपोषण उपचार केंद्र ( एमटीसी ) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिकांश केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति अथवा आवश्यक कनेक्टिविटी के अभाव में नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कल्याण अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अस्पताल में एनसीडी सेवाओं की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में डेंटल केयर एवं आई केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की खरीद के संबंध में सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके उपरांत जनजातीय विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से कृषक उत्पादक संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹650.00 (as of October 28, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TAGAS Men Relaxed FIT Denim Jeans | Loose Jeans for Men | Mens Baggy Fit Denim Jeans Pant | MDJ-22
₹449.00 (as of October 28, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹665.00 (as of October 28, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹184.00 (as of October 28, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 28, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Monjolika Fashion Women's Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (37765 color)
₹498.00 (as of October 28, 2026 11:55 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹429.00 (as of October 28, 2026 11:55 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 28, 2026 11:55 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 28, 2026 11:55 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 28, 2026 11:55 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







