24.4 C
Ranchi
Thursday, July 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि परिसर में प्रारंभ हुआ विशेष सफाई सफाई अभियान

विभावि परिसर में प्रारंभ हुआ विशेष सफाई सफाई अभियान

News – Vijay Chaudhary

वर्षा के मौसम में भी परिसर को सुरक्षित तथा साफ रखना है उद्देश्य: डॉ देवनारायण राम

विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है। विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी सह अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ देवनारायण राम के निर्देशन में लगभग डेढ़ दर्जन सफाई कर्मियों की टोली ने सबसे पहले अतिथि भवन के आसपास साफ-सफाई के कार्य को संपन्न किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अतिथि भवन के सामने अवस्थित पार्क में सफाई कार्य संचालित किया गया। तीसरे चरण में रविंद्रनाथ टैगोर कला भवन के सामने सफाई अभियान संचालित हुआ।

अपने अभियान की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान वर्षा के मौसम में उत्पन्न जंगल-झाड़ी आदि को साफ करने के उद्देश्य से चलाया गया। इसके अलावे झाड़ियों की बाड़ (हेज) का कटिंग का कार्य को भी सलीके से किया गया।

डॉ देवनारायण राम ने बताया कि इस मौसम में यह अभियान समय-समय पर निरंतर संचालित किया जाएगा। बताया कि शुक्रवार को गृह विज्ञान भवन के आसपास से सफाई कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि यहां आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर सुंदर और साफ दिखता रहे।

डॉ राम ने बताया कि इस कार्य में उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा, सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह तथा कुलसचिव श्री सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन लगातार प्राप्त हो रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading