गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन गुमला में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में सभी विद्यालयों को 15 अगस्त को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रांकन, भाषण, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय अवस्थित सभी विद्यालय अपने-अपने पोषक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की सुबह विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन करेंगे। साथ ही जिला मुख्यालय के समीपवर्ती विद्यालयों को परमवीर अल्बर्ट एक्का मुख्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण से पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
मुख्य समारोह में राष्ट्रगान एवं बैंड प्रदर्शन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला को सौंपी गई है। वहीं शिक्षिका सोनाली त्रिपाठी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक स्वपन राय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच संचालन एवं मुख्य मंच पर उद्घोषणा की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 एवं 12 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन” तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए “सड़क सुरक्षा” विषय निर्धारित किया गया है। उपायुक्त के निदेशानुसार जिला मुख्यालय में बैंड प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान सहित सभी प्रखंड के चित्रांकन में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे ।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम 5 बजे से नगर भवन, गुमला में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं सामूहिक एवं एकल श्रेणी में देशभक्ति गीत, नृत्य, काव्य पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों के अंतिम रूप से चयन हेतु 11 अगस्त 2026 को डायट, गुमला में प्री-स्क्रीनिंग आयोजित होगी, जिसमें चयनित प्रतिभागी नगर भवन में होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक में बताया गया कि उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष आकर्षण एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के वरीय प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में जिला मुख्यालय प्रतिनियुक्त बीपीओ दिलदार सिंह, गुमला सदर बीपीओ ओमप्रकाश दास सहित जिला मुख्यालय स्थित नॉट्रेडेम विद्यालय, उच्च विद्यालय करंजटोली, डॉन बोस्को विद्यालय, मदरसा, मॉडल विद्यालय, स्टार डीपीएस, राजेंद्र अभ्यास मध्य विद्यालय, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय, संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय, संत पैट्रिक उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय, लुथरान उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, उच्च विद्यालय सिलम, एस एस उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
Amayra Women's Pure Cotton A-Line Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta|Ethnic wear|Kurti Suit Set for Women
₹897.00 (as of September 23, 2026 12:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 23, 2026 12:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Everyday Bra
₹579.00 (as of September 23, 2026 12:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹403.00 (as of September 23, 2026 12:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 23, 2026 12:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹433.00 (as of September 23, 2026 11:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 23, 2026 11:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Tissue Embroidered Saree With Unstitched Blouse Piece
₹1,449.00 (as of September 23, 2026 11:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹365.00 (as of September 23, 2026 11:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of September 23, 2026 11:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







