24.8 C
Ranchi
Friday, August 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपति - पत्नी  पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, उसके...

पति – पत्नी  पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, उसके पास से एक देसी पिस्टल  बरामद

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

पुलिस के अनुसार जेजेएमपी के दिलीप दस्ते से जुड़ा हुआ था आरोपी, हाल ही में जेल से बेल पर हुआ था रिहा
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के बसईरटोली गांव में पति-पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद किया है, दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा।
उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  बताया की 4 अगस्त की रात बसईरटोली गांव में उक्त पति पत्नी पर चाकू से हमला कियें जाने की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए,  चैनपुर थाना पुलिस ने अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर  पहुंची और उक्त दोनों घायल पति-पत्नी को पुलिस वाहन से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया , जहां चिकित्सकों उक्त दोनों पति पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल  रेफर कर दिया गया, एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को समय रहते हैं  गिरफ्तार गिरफ्तार करने में सफल रही , गहराई से पूछताछ करने पर पाया गया की आरोपियों ने पहले देसी कट्टा दिखाकर दोनों पति-पत्नी  को धमकाया और बाद में चाकू से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के दिलीप दस्ते से जुड़ा रहा है और हाल ही में जेल से बाहर आया था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सली संलिप्तता और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद भय के कारण गांव में छिपी एक युवती ने सुबह थाने में  पहुंचकर पुलिस को उक्त पूरी घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading